You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS


All Exams
Explore All Exams at KGS

Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology

UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC

State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan

NEET | JEE | CUET | Boards
NEET | JEE | CUET | Boards

Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer

Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable

SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police

Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning

Railway Exams
RRB | RPF

Teaching Exams
TET | Teaching | UGC

Banking Exams
SBI | RBI | IBPS

Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical

UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
2.
भारत और अमेरिका प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। दोनों पक्ष अधिकांश मुद्दों पर सहमति की तरफ बढ़ रहे हैं। अमेरिका द्वारा अगस्त में भारतीय उत्पादों के आयात पर 50 फीसद शुल्क लगाए जाने के बाद व्यापार समझौते पर बातचीत रुक गई थी। हालांकि शीर्ष स्तर पर अनुकूल टिप्पणियां आने के बाद इस दिशा में प्रगति हुई है।
3.
देश में बीस फीसद इथेनाल मिश्रित ईंधन को बढ़ावा देना वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता के बीच जलवायु लक्ष्यों को हासिल करने के आलोक में एक बड़ा कदम है। इसे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने की दिशा में हो रहे प्रयासों की एक कड़ी बताया जा रहा है। मगर इससे वाहनों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव जैसे- इंजन में जंग लगना और कम 'माइलेज' यानी ज्यादा तेल में कम दूरी तय करने की आशंकाएं भी पैदा हो गई हैं। इसके अलावा इथेनाल उत्पादन से जुड़े पर्यावरणीय प्रभाव भी एक अहम मसला है। अगर इन आशंकाओं का निराकरण हो जाए और इथेनाल का व्यापक स्तर पर उत्पादन और इसे सुचारु रूप से वाहनों तक पंहुचाने की निरंतरता सुनिश्चित हो जाए, तो भारत वैश्विक स्तर पर एक नजीर बन सकता है।
4.
दो रूसी तेल उत्पादक कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भारतीय रिफाइनरी कंपनियां रूस से कच्चे तेल आयात में होने वाली कमी की भरपाई के लिए पश्चिम एशिया, लातिन अमेरिका और अमेरिका से कच्चे तेल की खरीद बढ़ा सकती हैं। सूत्रों और विश्लेषकों ने यह अनुमान जताया है। अमेरिकी सरकार ने 22 अक्तूबर को रूस के दो सबसे बड़े कच्चे तेल उत्पादकों रासनेफ्ट और ल्यूकआयल पर प्रतिबंध लगा दिए। इसके साथ सभी अमेरिकी संस्थाओं और व्यक्तियों को इन कंपनियों के साथ व्यापार करने से रोक दिया गया है। इस समय भारत के कच्चे तेल आयात में लगभग एक तिहाई हिस्सा रूस का है। रूस ने भारत को वर्ष 2025 में औसतन लगभग 17 लाख बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल का निर्यात किया। इसमें से लगभग 12 लाख बैरल प्रतिदिन तेल सीधे रासनेफ्ट और ल्यूकआयल से आया।
5.
उन्नत रडार और सोनार से लैस एवं पनडुब्बी रोधी क्षमता वाले पोत 'एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट' (एएसडब्लू एसडब्लूसी) 'माहे' भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल), कोच्चि द्वारा निर्मित आठ एएसडब्लू एसडब्लू सीएएसडब्लू एसडब्लूसी में से यह पहला पोत है। केंद्रशासित पुदुचेरी के ऐतिहासिक बंदरगाह के नाम पर इस पोत का नामकरण हुआ है।
6.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर कहा कि वह कनाडा के साथ 'सभी व्यापार वार्ताएं' समाप्त कर रहे हैं, क्योंकि हाल ही में प्रसारित टेलीविजन विज्ञापनों में अमेरिकी शुल्कों का विरोध किया गया है।
ट्रंप ने इन विज्ञापनों को अत्यधिक अनुचित व्यवहार बताया, जिसका उद्देश्य अमेरिकी अदालतों के फैसलों को प्रभावित करना है।
7.
केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टेम) शिक्षा को बढ़ावा देने में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) दिल्ली, केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की मदद करेगा। इस संबंध में आइआइटी दिल्ली और केवीएस के बीच शुक्रवार को एक समझौता हुआ है।
8.
जहरीले सांप छह करोड़ से अधिक वर्षों से धरती पर विचरण करते रहे हैं। इन प्राचीन जीवों के इतने लंबे समय तक अपना अस्तित्व बनाए रखने में सफल होने का श्रेय कुछ हद तक शिकार के भागने से पहले ही उसे आश्चर्यजनक गति से डसने की इनकी क्षमता को भी जाता है। अब एक नया अध्ययन इस बात पर विस्तार से प्रकाश डालता है कि सांप अपने शिकार को किस तरह निशाना बनाते हैं। 'जर्नल आफ एक्सपेरिमेंटल बायोलाजी' पत्रिका में शुक्रवार को प्रकाशित इस अध्ययन में यह अपनी तरह का अब तक का सबसे बड़ा अध्ययन है, जिसमें उन्नत वीडियो तकनीकों का इस्तेमाल करके दिखाया गया है कि सांप की विभिन्न नस्लों ने समय बीतने के साथ किस तरह शिकार को डसने की अलग-अलग घातक रणनीतियां विकसित कीं। धरती पर सांप की अनुमानित चार हजार नस्लें हैं, जिनमें से लगभग 600 जहरीली हैं।
9.
माल ढुलाई की गति में रफ्तार लाने, उच्च यातायात घनत्व वाले रेल मार्ग को सुगम बनाने और देश के प्रमुख बंदरगाहों तक संपर्क मजबूत करने के लिए भारतीय रेलवे तीन प्रमुख आर्थिक गलियारा तैयार करेगा। इन गलियारों को लेकर रेलवे ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रस्ताव के तहत 40 हजार 900 किलोमीटर ट्रैक वाली 434 परियोजनाओं को बनाने से 1245-1375 मिलियन टन प्रति वर्ष की यातायात क्षमता में बढ़त हो सकती है। इसका सीधा फायदा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में देखने को मिलेगा। साथ ही भारत के 'नेट जीरो' कार्बन लक्ष्य (2070) की दिशा में एक अहम कदम होगा।
10.
इंदौर के जिला प्रशासन ने कैल्शियम कार्बाइड से चलने वाली देशी बंदूक के कारण बढ़ती दुर्घटनाओं के मद्देनजर शुक्रवार को इस खतरनाक खिलौने पर प्रतिबंध लगा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस ने एक अलग आदेश जारी कर-के कार्बाइड गन के साथ रील बनाने और इसे सोशल मीडिया पर डालने पर भी पाबंदी लगा दी है। अवैध तौर पर तैयार कार्बाइड गन से आम जन के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लिहाजा इसका निर्माण, भंडारण, क्रय-विक्रय, वितरण, प्रदर्शन और इसे चलाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
11.
भारतीय विज्ञापनों को एक खास शैली और पहचान देने का श्रेय पीयूष पांडे को दिया जाता है। वह 40 साल से अधिक समय तक विज्ञापन बनाने वाली कंपनी 'ओगिल्वी इंडिया' से जुड़े थे। वर्षों पहले लोकसंचार परिषद के लिए लिखे पीयूष पांडे के गीत 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' ने उन्हें भारत के ब्रांड निर्माताओं की पहली कतार में ला खड़ा किया था। उनके नेतृत्व में, 'ओगिल्वी इंडिया' देश की सबसे सम्मानित और रचनात्मक रूप से अग्रणी विज्ञापन एजंसी बन गई। 2019 में, पांडे को ओगिल्वी में दुनिया भर में मुख्य रचनात्मक अधिकारी और भारत में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया, और 2024 में मुख्य सलाहकार की भूमिका में कार्यभार संभाला। उन्हें 2016 में पद्मश्री और 2024 में 'एलआइए लीजेंड' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
