You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS


All Exams
Explore All Exams at KGS

Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology

UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC

State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan

NEET | JEE | CUET | Boards
NEET | JEE | CUET | Boards

Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer

Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable

SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police

Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning

Railway Exams
RRB | RPF

Teaching Exams
TET | Teaching | UGC

Banking Exams
SBI | RBI | IBPS

Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical

UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
भारत और चीन के बीच हुई सैन्य कमांडर स्तर की 23वें दौर की वार्ता में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर फोकस किया गया। सीमा विवाद के शेष मुद्दों को सुलझाने के लिए इस बैठक को अहम माना जा रहा है। दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने पूर्वी लद्दाख सहित विवादित क्षेत्रों में बचे हुए मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, वार्ता के दौरान पारस्परिक विश्वास बढ़ाने और सीमा प्रबंधन को मजबूत करने पर सहमति बनी। इस बैठक को दोनों देशों के संबंधों में सुधार की एक और कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।
2.
अब जल्द ही मोबाइल फोन पर नंबर के साथ ही कालर का नाम भी दिखेगा। काल करने वाले व्यक्ति का नाम दिखाने की सुविधा (सीएनएपी) का दूरसंचार कंपनियों ने परीक्षण करना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि यह सुविधा देशभर में अगले वर्ष मार्च तक लागू हो जाएगी। इससे धोखाधड़ी और साइबर अपराधों को रोकने में मदद मिल सकेगी। दूरसंचार विभाग के सूत्रों ने बुधवार को कहा कि वोडाफोन आइडिया ने हरियाणा सर्किल में सीएनएपी सेवा का पायलट परीक्षण शुरू कर दिया है। जियो भी जल्द ही इसी सर्किल से परीक्षण शुरू करेगी।
3.
आस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अध्ययन के मुताबिक कम आय वाले परिवार पहले बच्चे के पालन पोषण पर अपनी आय का करीब 17 प्रतिशत खर्च करते हैं और इसके बाद होने वाले प्रति बच्चे पर 13 प्रतिशत खर्च करते हैं। यही वजह है कि भारत में शिक्षित परिवार कम बच्चे पैदा कर रहे हैं, जिसका नतीजा यह हुआ है कि देश में प्रजनन दर प्रतिस्थापान दर 2.1 पर आ गई है। प्रतिस्थापन दर का मतलब है कि जितने बच्चे पैदा हो रहे हैं, उतने ही लोगों की मौत हो रही है। इसका मतलब है आने वाले समय में हम युवा देश नहीं रह जाएंगे। भविष्य में काम करने के लिए मानव संसाधन की कमी हो सकती है।
4.
भारत और रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को प्रगाढ़ करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है और सहयोग बढ़ाने के नए तरीकों पर चर्चा की है।
5.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान की नई प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने बुधवार को बातचीत की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की है।
6.
सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर मुकदमों की धीमी रफ्तार और आरोप तय होने में देरी पर चिंता जताई है। शीर्ष अदालत ने आरोप-पत्र दाखिल होने के बाद आरोप तय होने में वर्षों की देरी पर बुधवार को चिंता जताते हुए कहा कि इस संबंध में देशभर के लिए दिशानिर्देश तय करने की आवश्यकता है क्योंकि इस समस्या की वजह से न्यायपालिका में बड़ी संख्या में मामले लंबित रहते हैं।
7.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मलेशिया में आसियान प्लस वन देशों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन के दौरान दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा और रणनीतिक हित के मसलों पर चर्चा करेंगे। कुआलालंपुर में 31 अक्टूबर और एक नवंबर को होने वाली इस बैठक के दौरान रक्षा मंत्री आसियान देशों और उसके कुछ वार्ता साझेदारों के एक समूह की बैठक में भी भाग लेंगे। इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा की उभरती स्थितियों पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार शनिवार को होने वाली आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम-प्लस) में आतंकवाद से निपटने सहित प्रमुख सुरक्षा चुनौतियों से निपटने पर राजनाथ सिंह भारत के दृष्टिकोण को रखेंगे।
8.
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जनजातियों को संहिता के दायरे से बाहर रखा है। इसका उद्देश्य उनकी परंपराओं और संस्कृति का संरक्षण बताया गया है, लेकिन केवल समान नागरिक संहिता पोर्टल में ही विवाह पंजीकरण की बाध्यता अब इन पर भारी पड़ रही है। इनके विवाह पंजीकरण प्रमाण-पत्र नहीं बन पा रहे हैं। ये प्रमाण-पत्र विरासत, जमीन की रजिस्ट्री समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लिए जरूरी होते हैं। इसे देखते हुए अब अनुसूचित जनजातियों की सहूलियत के लिए संबंधित एक्ट में बदलाव की तैयारी चल रही है।
9.
कम प्रदूषण, सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण, पानी के धीमे बहाव व मछलियां ज्यादा होने से पर्याप्त भोजन की उपलब्धता के कारण चंबल नदी में डाल्फिन की संख्या बढ़ रही है। वन विभाग के सर्वे में अक्टूबर के पहले सप्ताह तक डाल्फिन की संख्या 221 मिली है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में 149 डाल्फिन थीं, केवल एक वर्ष में 72 की वृद्धि हुई है, जो लगभग 49 प्रतिशत है। वर्ष 2021 में 129, 2022 में 146 व 2023 में इनकी संख्या 151 थी। वन विभाग डाल्फिन की गणना प्रत्येक वर्ष करता है।
10.
अब प्रकाश की किरणें सिर्फ उजाला नहीं फैलाएंगी, बल्कि जीवनरक्षक दवाओं और औद्योगिक यौगिकों के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएंगी। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइआइटी) के विज्ञानियों ने एलईडी-नियंत्रित माइक्रोफ्लुडिक फोटो-रिएक्टर विकसित कर एक ऐसी तकनीक प्रस्तुत की है, जो दवा निर्माण को तेज, सुरक्षित व पर्यावरण के अनुकूल बनाएगी। यह प्रणाली न सिर्फ रासायनिक अभिक्रियाओं को पलभर में पूर्ण करती है, बल्कि आनलाइन निगरानी के जरिये हर क्षण उनकी प्रगति पर भी नजर रखती है। इस तकनीक को भारत सरकार ने पेटेंट भी प्रदान कर दिया है।
11.
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपनी नई रिपोर्ट में कहा है कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और व्यापार तनाव के चलते वैश्विक वृद्धि दर धीमी रही, फिर भी मजबूत घरेलू खपत के दम पर भारत 6.6 प्रतिशत विकास दर प्राप्त करते हुए दुनिया की उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक विकास दर की संभावनाएं रखता है। भारत की विकास दर चीन से भी अधिक अनुमानित है। इसी तरह एसबीआइ कैपिटल मार्केट्स की नई रिपोर्ट में कहा गया कि इस समय वैश्विक व्यापार की चुनौतियों और ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ के चलते भारत की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही यानी अक्टूबर से मार्च के बीच तेज घरेलू खपत और सरकार का पूंजीगत व्यय भारत की अर्थव्यवस्था के लिए मजबूत सहारा बनता हुआ दिख रहा है।
12.
केंद्र सरकार ने देश के युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत भारत अपनी बड़ी वर्कफोर्स को जर्मनी और जापान जैसे उन देशों में भेजने की योजना बना रहा है, जहां श्रमिकों की भारी कमी है। इस क्रम में हाल में विदेश मंत्रालय ने ओवरसीज मोबिलिटी बिल का मसौदा पेश किया, जो 1983 के पुराने इमिग्रेशन एक्ट की जगह लेगा। यह बिल वैश्विक नौकरी बाजार से भारतीय नागरिकों को जोड़ने के साथ उनके सुरक्षित प्रस्थान, वापसी और पुनर्वास को सुनिश्चित करेगा। साथ ही, विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े से निपटा जा सकेगा।
13.
अंतरराष्ट्रीय तेल व्यापार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के प्रयासों के तहत इंडियन आयल ने वैश्विक ऊर्जा और कमोडिटी कंपनी विटोल के साथ करार किया है। दोनों कंपनियों ने मिलकर एक संयुक्त उद्यम बनाया है, जिस पर औपचारिक हस्ताक्षर अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है। यह संयुक्त उद्यम सिंगापुर में स्थित होगा और पांच से सात साल तक चलेगा। अगर सबकुछ ठीक रहा तो यह आगे चलेगा, नहीं तो दोनों भागीदार अलग भी हो सकेंगे।
14.
इस सप्ताह ब्रसेल्स के दौरे से वापस आने के बाद वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को बताया कि भारत और यूरोपीय यूनियन (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर जारी वार्ता में काफी सकारात्मक प्रगति हुई है। समझौते के लिए 20 अध्याय पर बातचीत तय थी और इनमें से 10 अध्याय पर दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है। चार-पांच अध्याय पर सैद्धांतिक रूप से सहमति बन चुकी है। ईयू के व्यापार आयुक्त के अगले सप्ताह भारत आने की पूरी संभावना है। ब्रसेल्स में ईयू का मुख्यालय है। गोयल ने यह भी कहा कि ईयू के साथ अमेरिका और कई अन्य देशों के साथ भी व्यापार वार्ता की ट्रेन सही ट्रैक पर चल रही है। न्यूजीलैंड के साथ भी व्यापार वार्ता अगले सप्ताह से शुरू होने जा रही है।
15.
सिलिकान वैली की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया पांच ट्रिलियन डालर के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई है। तीन महीने पहले ही कंपनी चार ट्रिलियन डालर का आंकड़ा पर करने वाली पहली कंपनी बनी थी।
16.
डिजिटल भुगतान में यूपीआइ का दबदबा कायम है। 2025 की पहली छमाही में यूपीआइ के जरिये ट्रांजेक्शन 35 प्रतिशत बढ़कर 106.36 अरब पहुंच गया। वर्ल्डलाइन की इंडिया डिजिटल पेमेंट्स रिपोर्ट (2025) की पहली छमाही) के अनुसार, इन लेनदेन का कुल मूल्य 143.34 लाख करोड़ रुपये रहा, जो दर्शाता है कि डिजिटल भुगतान भारत की रोजमर्रा की जिंदगी का कितना अहम हिस्सा हो गया है।
17.
वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान भारत को मिले कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) में अमेरिका और सिंगापुर की हिस्सेदारी एक-तिहाई से अधिक रही जबकि मारीशस, ब्रिटेन और नीदरलैंड्स अन्य प्रमुख निवेशक देश रहे। आरबीआइ ने बुधवार को 'विदेशी देनदारियां और परिसंपत्तियां सर्वेक्षण' 2024-25 के अस्थायी नतीजे जारी किए। इसमें भारतीय कंपनियों की विदेशों से जुड़ी निवेश गतिविधियों का ब्योरा दिया गया है।
18.
भारत ने बिजली क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। पहली बार देश में नवीकरणीय ऊर्जा से पैदा होने वाली बिजली की स्थापित क्षमता पांच लाख मेगावाट से अधिक हो गई है और देश की कुल बिजली उत्पादन क्षमता में इसका योगदान 50 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। इस तरह से भारत उन गिने चुने देशों में शामिल हो गया है जहां बिजली उत्पादन क्षमता में कोयला व इस तरह के दूसरे पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोतों से ज्यादा गैर-पारंपरिक नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों जैसे सौर, पवन, बायोगैस आदि की हिस्सेदारी है।
19.
परमाणु शक्ति से चालित मिसाइल बनाने के चंद रोज बाद रूस ने इसी शक्ति से चलने वाला तारपीडी बनाने का एलान किया है। बुधवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, परमाणु शक्ति से चलने वाले पौसीडान सुपर तारपीडो का परीक्षण सकल रहा है, यह देश को महान सफलता है। यह तारपीडो पानी के भीतर 13 हजार किमी की दूरी तय कर दुश्मन देशों के युद्धपोतों च पनडुब्बियों के लिए काल बनेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तारपीडो से समुद्र में विकिरण फैलने और उसका बर्बाद करने वाला असर तटीय इलाकों में होने का खतरा है।
20.
अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ थोपने के मामले में झटका लगा है। सीनेट ने 48 के मुकाबले 52 वोटों से ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ थीपने के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने गत जुलाई में राष्ट्रीय आपात शक्तियों का उपयोग करते हुए ब्राजील के खिलाफ यह कदम उठाया था।
21.
गाजा में मंगलवार-बुधवार रात हमलों में 104 फलस्तीनियों को मारने के बाद इजरायली सेना ने कहा है कि वह युद्धविराम जारी रखेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, गाजा में सैनिकों पर हमले की सूचना मिलने पर तत्काल जवाबी कार्रवाई का आदेश दिया गया था। बुधवार को भी इजरायली सेना ने गाजा के बेत लाहिया इलाके पर हवाई हमला किया। इसमें हमास के शस्त्र भंडार को निशाना बनाने का दावा किया गया है। इस बीच दक्षिण कोरिया यात्रा पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कोई भी चीज युद्धविराम को खतरे में नहीं डाल सकती है। यदि इजरायली सैनिकों पर हमला होगा तो वे उसका जवाब देंगे।
22.
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में मुहम्मद यूनुस के कार्यभार संभालने के बाद पड़ोसी मुस्लिम बहुल देश अब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए नया गढ़ बन गया है। पाकिस्तानी अधिकारी लगातार इस देश की यात्रा कर रहे हैं। पाकिस्तान-बांग्लादेश संबंधों के प्रगाढ़ होने के बीच भारत को घेरने के लिए आइएसआइ और डीजीएफआइ ने हाथ मिलाया है और संयुक्त खुफिया तंत्र स्थापित किया है। हाल ही में पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ्स आफ स्टाफ कमेटी (सीजेएससी) के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्जा चार दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर थे। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने यूनुस से मुलाकात की और सैन्य नेतृत्व के साथ भी बैठकें कीं।
23.
2022 में भारत में मानव-जनित पीएम 2.5 प्रदूषण के कारण 17 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु हुई। यह चौंकाने वाला आंकड़ा स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन पर लैंसेट की एक रिपोर्ट में सामने आया है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण 2024 में प्रत्येक व्यक्ति ने लगभग सात दिन अतिरिक्त लू वाले दिनों का सामना किया।
24.
प्रोस्टेट कैंसर के उपचार में बिना चीरे और बिना दर्द का उपचार कैंसर ग्रस्त मरीजों के लिए नई उम्मीद बन रहा है। यह तेजी से लोकप्रिय हो रही है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के इस सटीक और कम दर्द वाली तकनीक का नाम है ब्रेकीथेरेपी'। इसे आंतरिक विकिरण उपचार (इंटरनल रेडिएशन) भी कहा जाता है, यह आंतरिक रेडियोथेरेपी की विधि है, जिसमें कैंसरग्रस्त हिस्से को शरीर के भीतर से ही विकिरण दिया जाता है। इस प्रक्रिया में चीरा नहीं लगाया जाता, जिससे दर्द और संक्रमण की संभावना कम होती है।

NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
